{"_id":"57acadf84f1c1bce75ee49b1","slug":"state-workers-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मियों की हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
राज्यकर्मियों के प्रदेश व्यापी हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को बंद पड़ा एआरटीओ आफिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर गुरुवार को जिले के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए कामकाज ठप रखा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बीएसए कार्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, एआरटीओ सहित तमाम विभागों पर ताले लटकते रहे। कर्मचारियों सदर अस्पताल प्रांगण में बैठक कर अपने मांगों के समर्थन में जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की।
इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि हमें अपनी चट्टी एकता का प्रदर्शन करते रहना है। जबतक कि हमारी मांगें पूरी तरह से नहीं मान ली जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि हठधर्मिता छोड़कर सरकार हमारी मांगें मान ले। बरना हम पूर्ण बंदी का आह्वान करेंगे। सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार नहीं चेत रही है। कर्मचारी नेता मंत्री बृजेश सिंह ने भी राज्य कर्मचारियों की जायज मांगों को दोहराया। कहा कि पुराने पेंशन नीति को बहाल किया जाय। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करते हुए नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इस प्रकार के सभी मांगों को हल तत्काल नहीं निकाला गया तो हम आंदोलन को इसी तरह चलाते रहेंगे।
कहा कि कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए 12 अगस्त को सभी कार्यालयों पर तालाबंदी कर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। वेदप्रकाश पांडेय, बृजेश सिंह, मनोज मोहन शर्मा, अवधेश सिंह, नसीम अहमद, लालबाबू यादव, किरण सिंह, धीरज राय, देवप्रकाश सिंह, आईडी मिश्र, सुनील कुमार ओझा, घनश्याम चौबे आदि मौजूद रहे।