फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   State Women's Degree College opened in Vidhan Sabha

विधानसभा में खुले राजकीय महिला डिग्री कालेज

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
State Women's Degree College opened in Vidhan Sabha
बांसडीह। विधायक केतकी सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ में मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली आपूर्ति की समस्या बताई और उसे दूर करने की मांग की। मुख्यमंत्री से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय खोलना का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि राजकीय महिला डिग्री कालेज की स्थापना की जाए तो बालिकाओं में उच्च शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी। दियराचंल के इलाके में उच्च प्राथमिक विद्यालयों को हाईस्कूल व इंटर तक की पढ़ाई पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मनियर, बांसडीह, रेवती, बैरिया के बीच की 40 किलोमीटर सड़क बदहाल है। इसको फोरलेन में बदलने की जरूरत है। साथ ही ग्रामीण सड़कों को भी ठीक कराया जाना चाहिए। बांसडीह क्षेत्र के बंद सीएचसी सुखपुरा व रिगवन को संसाधन मुहैया कराकर चालू कराया जाए। उन्होंने रेवती, बांसडीह, मनियर व सहतवार नगर क्षेत्र में बिजली के नंगे तारों की जगह केबल लगाकर बिजली सप्लाई देने की मांग की। सीएम ने विधायक केतकी सिंह को आश्वासन दिया की शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed