फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   State's not , criminals have developed

सूबे का नहीं, अपराधियों का हुआ विकास

Tue, 07 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 07 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
State's not , criminals have developed
उप्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भासपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में विकास की जगह लूट, हत्या, छिनैती, बलात्कार आदि ने ले लिया है। प्रदेश में जहां आम लोगों का विकास होना चाहिए, वहां अपराधियों का विकास हुआ है। नतीजतन आमजन तो दूर चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के किसान बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो चुके हैं। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा अब तक एक फूटी कौड़ी उपलब्ध भी नहीं दी गई। अगर कुछ लोगों के हाथ में कुछ मदद पहुंची भी है तो इसलिए कि वह सपाजनों और जनप्रतिनिधियों के चहेते थे। जबकि वास्तविक पीड़ित आज भी मुआवजे के लिए  भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने कहा कि समाजवादी पेंशन का लाभ केवल स्वजातीय लोगों को दिया जा रहा है, जबकि निर्धन पात्र होते हुए भी पेंशन से वंचित है। सरकार की भेदभाव पूर्ण कार्यवाही से पूरा प्रदेश त्रस्त है। इसकी बानगी पिछले माह हुए पुलिस भर्ती में इटावा, मैनपुरी एवं सैफई के स्वजातीय नौजवानों को उत्तीर्ण किया जाना है।


इसे भासपा किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी। इस मौके पर द्वारिका सिंह, रूदप्रताप सिंह, दिनेश राजभर, श्रीभगवान, अशोक यादव, सियाराम, देवदार याव, दीना आदि मौजूद  रहे। अध्यक्षता अमरजीत राजभर एवं संचालन मोती मंगल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed