फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   State is not safe in the hands of Chief Minister Yogi: Ramgovind

मुख्यमंत्री योगी के हाथों में सुरक्षित नहीं है प्रदेश : रामगोविंद

Sun, 08 Dec 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
State is not safe in the hands of Chief Minister Yogi: Ramgovind
सपा कार्यालयपर उन्नाव की बेटी को श्रद्धांजली देते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी व अन्य । - फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मौन रखकर उन्नाव की पीड़िता को नमन किया। नेता प्रतिपक्ष रामगोपाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुख्यमंत्री योगी के हाथों में प्रदेश सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई। रात तो रात दिन में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के हाथों में प्रदेश सुरक्षित नहीं है। लूट, बलात्कार व हत्या से लोग दहशत में हैं। उन्होंने मांग किया कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार की सुरक्षा व आरोपियों को फांसी दी जाय। पूर्व मंत्री नारद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाने वाली सरकार को एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने कहा कि पार्टी महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मंत्री घूरा राम ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। सपा गरीबों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष यादव, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, डॉ. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, रामजी गुप्ता, मिठाई लाल भारती, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, अकमल नईम खान, वंशीधर यादव, जमाल आलम, शशिकांत चतुर्वेदी, जयप्रकाश मुन्ना, विजय शंकर यादव, रामजी यादव, प्रभुनाथ यादव पहलवान, अनंत मिश्रा, डॉ. संतोष, शिवजी त्यागी, चंद्रशेखर उपाध्याय, मिंटू खान, राहुल राय, मनन दूबे, रितेश पहाड़ी, जलालुद्दीन जेडी, देवेंद्र यादव, कृष्णा प्रधान, डीएन यादव, बरमेश्वर प्रधान, अजीत यादव, मंटू साहनी, कमलाशंकर शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राघवेंद्र गोलू, आशुतोष ओझा, अनिल खरवार, श्रीकांत गिरि, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश यादव, नरेंद्र यादव दिलीप भाई, संतोष यादव सनी आदि रहे। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव व संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed