फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Started picketing for caste certificate

Ballia News: जाति प्रमाणपत्र के लिए शुरू किया धरना

Mon, 10 Jul 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Started picketing for caste certificate
बैरिया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोड़ के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र के लिए सोमवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। हालांकि दो घंटे के अंदर ही धरना-प्रदर्शन उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के आश्वासन पर स्थगित हो गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में धरने पर बैठने के साथ ही गोड़ समाज के लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगने लगे। गोड़ समाज के लोगों का कहना था कि हमने कई दिन पहले ही अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर धरनारत गोंड समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि तहसीलदार बैरिया ने संबंधित विभागों से आरक्षण से संबंधित दस्तावेज मंगवाए हैं। बुधवार तक इसका सर्वमान्य हल निकाल लिया जाएगा। गोंड समाज के लोगों का आरोप था कि प्रमाणपत्र जारी करने में भ्रष्टाचार के कारण भेदभाव किया जा रहा है। आधा दर्जन लोगों का प्रमाणपत्र जारी किया गया है। वह किस आधार पर किया गया है। उसी आधार पर हमलोगों का भी प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इस पर एसडीएम ने कहा वह भी देख रहा हूं जिस आधार पर आधा दर्जन लोगों का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उसी आधार पर सबका कराया जाएगा। अगर गलत तरीके से प्रमाण पत्र जारी किया गया होगा तो प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए जारी करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। तारकेश्वर गोंड के अलावा अरिमर्दन गोंड, ददन गोंड, जगरनाथ गोंड, श्रीराम गोंड सहित गोंड समाज के सैकड़ों लोग जिनमे महिलाएं भी शामिल थी धरना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed