फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Start the labor room in three days: CMO

तीन दिनों में शुरू कराएं लेबर रूम : सीएमओ

Tue, 20 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Start the labor room in three days: CMO
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने जनपद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सोनबरसा स्थित 100 शय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के अधीक्षक को ए ब्लाॅक में 35 बेड लगाकर लेबर रुम एवं एनबीएसयू को तीन दिन में संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोनबरसा में ए एवं बी दो ब्लाक हैं। ए ब्लॉक का काम पूरा हो गया है। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने दो दिन में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी सहतवार का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में निर्माणाधीन 50 बेड के चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। 15 दिन में कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बाहर की दवा लिखे जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : रेवती। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव वर्मन ने सीएचसी रेवती पर सोमवार को अचानक पहुंच कर विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाहर की दवा लिखे जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। आशा बहुओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था के संबंध में डाॅ. दिनेश सिंह को निर्देश दिए। इस दौरान डाॅ. अरविंद वर्मा, डाॅ. बद्रीराज यादव, डाॅ. अनिता यादव, ब्रजभान पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed