फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Standing crop of 20 bighas of wheat burnt by fire

Ballia News: आग से जली 20 बीधे गेहूं की खड़ी फसल

Thu, 30 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Standing crop of 20 bighas of wheat burnt by fire
पूर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के इसार गांव में गेहूं की कटाई करते समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लगभग 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते तब तक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव में मंगलवार की शाम को अज्ञाात कारणों से आग लग गई। इसमें देखते-देखते लगभग 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। पूर्व विधायक संजय यादव ने राजस्व विभाग की पूरी टीम को आग लगी से अवगत कराया। मौके पर पहुंची राजस्व की टीम ने जिन-जिन किसानों का आग लगने से गेहूं का नुकसान हुआ था, उनकी रिपोर्ट लगाकर ले गए। लगभग एक दर्जन किसानों को नुकसान हुआ है। इस समय गेहूं की मड़ाई चरम पर है और इस तरह की घटनाएं किसानों को चिंतित कर दे रही हैं। जिन किसानों को नुकसान हुआ उसमें चंद्रमा वर्मा, श्रवण वर्मा, नागेंद्र सिंह, भजुरामा वर्मा, अनिल तिवारी, विनय तिवारी, महेंद्र राजभर, हरिहर गुप्ता, मोहन खरवार, शिवशंकर राजभर, त्रिभुवन राजभर, प्रेमचंद वर्मा, जनक देव वर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed