{"_id":"6a804ce26869abf40db1025c5bf44e49","slug":"stalls-will-leave-next-10-foot-journey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल के बगल में छोड़ना होगा 10 फुट का रास्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल के बगल में छोड़ना होगा 10 फुट का रास्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक गुरुवार देर शाम हुई। इस दौरान पूजा कमेटियों को निर्देश दिया गया कि पूजा इस तरीके से करें कि किसी दूसरे व्यक्ति को बाधा न हो। इस मौके पर सीओ केसी सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन पूजा करने के लिए मुख्य मार्गों को किसी भी हालत में न बाधित न करें।
इसके बाद कोतवाल इल्ताफ हुसैन ने कहा कि पूजा करने के लिए अगर पंडाल लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नगरवासी या गांव से बाजार में आए व्यक्ति को आने-जाने में दिक्कत न हो। इस पर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पंडाल के बगल में 10 फीट रास्ता छोड़ा जाएगा। ताकि लोग वाहन के साथ आ जा सकेंगे।
मुख्य सड़क मार्ग को किसी हाल में अवरुद्ध नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूजा कमेटी रोहित कुमार गुप्ता,
राजेश कुमार गुप्ता, नकुल चौबे, अनिलेश कुमार पांडेय, पप्पू कुमार, जयराम, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सहित सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने सदस्यों से शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देेंश दिया।