फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Staff do not reside at the integrated special secondary school.

Ballia News: समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में नहीं रहते कर्मचारी

Mon, 19 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Staff do not reside at the integrated special secondary school.
फेफना क्षेत्र के समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में जाने वाला जर्जर रास्ता। जागरुक पाठक
बलिया। शासन ने बलिया जिले के फेफना विधान सभा क्षेत्र के दुमदुमा गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व दो तीन मंजिला समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय स्टाफ आवास व एक छात्रावास अधीक्षक आवास बनाने के लिए करीब छह करोड़ रुपये (सीएनडीएस) को स्वीकृति किया था। जिसका निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) ने किया और वर्ष 2026 में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग को हैंडओवर कर दिया। इस भवन में छात्रावास अधीक्षक या कोई कर्मचारी निवास नहीं करता है। निजी परिवार भवन से लेकर बिजली तक का उपयोग करता है। जिसकी भुगतान संबंधित विभाग को करना पड़ता है। इस विद्यालय पर वर्तमान में दो शिक्षक और पांच कर्मचारी तैनात है, लेकिन इसमें से कोई भी व्यक्ति इस आवास में नहीं रहता है।
विज्ञापन


शासन की तरफ से फेफना विधान सभा के दुमदुमा गांव में दिव्यांग छात्र और छात्राओं के पढ़ने के लिए स्कूल का निर्माण कराया गया है। जिसमें वर्ष 2025 -26 से छह से 12वीं तक की पढ़ाई की जाती है। वर्तमान में दो शिक्षक और पांच अन्य कर्मचारी तैनात है। जबकि शिक्षक व कर्मचारी मिलाकर कुल 25 का मानक है।
विज्ञापन


50-50 छात्र-छात्राओं के लिए बना बंद पड़ा है छात्रावास

शासन ने दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के पढ़ाई-लिखाई से लेकर रहने तक को ध्यान में रखते हुए स्कूल से लेकर छात्रावास तक का निर्माण कराया है। ताकि किसी प्रकार की छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो। लेकिन 50 छात्र और 50 छात्राओं के रहने के लिए बना छात्रावास आज तक खुला ही नहीं। दुमदुमा गांव में भवन तक जाने के लिए मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। यहां तक जाने के लिए आज भी कच्चा मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक व कर्मचारी आवास में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार द्वारा देखने के लिए एक निजी व्यक्ति को रखा गया था जो अभी देखरेख करने के लिए वहां रहते हैं। शिक्षक के अभाव में आवास का आवंटन नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति निदेशालय स्तर से होती है। जिसके लिए यहां से पत्राचार किया गया है। वर्तमान में दो शिक्षक व अन्य पांच कर्मचारी तैनात है।-पारस नाथ यादव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed