{"_id":"0dc326709538d7f4fe7066f5e2a25130","slug":"stabbed-in-broad-daylight-robbed-the-jewelry-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चाकू मार गहने-रुपये लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े चाकू मार गहने-रुपये लूटे
संवाददाता, अमर उजाला, बांसडीहरोड
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दवनी-श्रीरामपुर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक सराफा कारोबारी को दिनदहाड़े चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से 30 हजार रुपये और लाखों के गहने लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते फरार हो गए। घटना के बाद घायल कारोबारी को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना कारोबारी के घरवालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथपांव मारा लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपरपाती निवासी पप्पू सोनार का बाजार अंतर्गत लोकनाथ पांडेय के कटरा में आभूषणों की दूकान है। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे पप्पू बाइक से दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में किसी के यहां आभूषण देने के लिए गया था। वापस लौटते समय बाइक सवार लुटेरे पीछा करने लगे। शिवरामपुर-दवनी मार्ग स्थित पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को ओवर टेक कर घेर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान लुटेरों ने उससे बैग मांगा, लेकिन कारोबारी के इंकार करने पर उस पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया और 30 हजार रुपये नकदी के साथ ही लाखों रुपये के आभूषण लूट ले गए। जाते वक्त लुटेरों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद कारोबारी की आवाज सुनकर आसपास के चरवाहे मौके पर पहुंचे। चरवाहे उसे कदम चौराहे तक पहुंच सके, इसी बीच अधिक खून गिरने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
लोगों ने कारोबारी की मोबाइल से घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी। फिर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस मामले में बांसडीह के प्रभारी सीओ सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि लूट के मामले की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि पीडि़त द्वारा तहरीर मिलती है तो मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्य कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसओ बांसडीहरोड विनीत राय का कहना है कि यह मामला दुबहर थाने का है। पीडि़त कारोबारी को दुबहर थाने में तहरीर देने को कहा गया है।
....