फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ssp

एक सप्ताह में सुधर जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 08 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
ssp
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर टाउन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्र। - फोटो : BALLIA
बलिया। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकारों से कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था में एक सप्ताह बाद असर देखने को मिलेगा। यह उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। वह सोमवार को पत्रकारों से परिचय वार्ता के दौरान बातचीत कर रहे थे। इस दौरान शहर के ट्रैफिक प्लान से लेकर अतिक्रमण, अवैध कब्जा, स्मगलिंग, बढ़ते अपराध आदि पर चर्चा क्री। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कप्तान चिंतित दिखे और इसमें सुधार के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। समाज के आखिरी व्यक्ति तक समय से न्याय पहुंचाना ही मुख्य होगा। जिले में अब पुलिस दबाव में तभी काम करेगी जब काम न्यायसंगत होगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। नगर में पुलिस का वर्चस्व बढ़ाने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस के साथ पहली बैठक में ही काम की प्राथमिकता को उन्होंने स्पष्ट कर दिया है। कहा कि अब गलत कार्य करने वाले थानेदार कतई बर्दाश्त नहीं किए जाऐंगे। फरियादियों को यह पहली बार ही बता दिया जाएगा कि उनका कार्य पुलिस विभाग से होने लायक है या नहीं, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते एसपी डॉ. विपिन ताडा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते एसपी डॉ. विपिन ताडा।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed