फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sports grounds will be built in 69 gram panchayats, survey is going on

Ballia News: 69 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान, चल रहा सर्वे

Wed, 27 Nov 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be built in 69 gram panchayats, survey is going on
बैरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाएंगे, जहां लगभग हर तरीके के खेलों का अभ्यास किया जा सकेगा। बैरिया व मुरलीछपरा विकास खंड में मनरेगा से फिलहाल पांच-पांच पंचायतों में खेल मैदान तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में रेवती आंशिक को मिलाकर कुल 69 पंचायतें शामिल हैं। मनरेगा से होने वाले कार्यों में खेल के मैदान विकसित कराना भी शामिल है। ग्राम पंचायतें अपनी कार्ययोजना में खेल के मैदान बनवाने का प्रस्ताव शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों की कमी के चलते मनरेगा योजना से खेल मैदान तैयार कराने के लिए प्राइमरी स्टेज में सर्वे का कार्य चल रहा हैं, जिससे युवाओं को अभ्यास करने में भी आसानी होगी। तहसील के दो ब्लॉकों की पांच-पांच पंचायतों में खेल मैदान बनाने का सर्वे का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत मुरली छपरा ब्लाॅक के इब्राहिमाबाद, सोनबरसा एवं बैरिया ब्लॉक में जहाँ भूमि उपलब्ध है, वहां मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाने का सर्वे का कार्य किया जा रहा है। बैरिया व मुरली छपरा के खण्ड विकास अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि मनरेगा के तहत पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए पंचायतों के प्रस्ताव के माध्यम से कार्य कराया जाता है। खेल मैदान के बनने से ग्रामीण युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed