फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sports College: Work on the second phase may start soon

स्पोर्ट्स काॅलेज : जल्द शुरू हो सकता है दूसरे फेज का काम

Thu, 23 Feb 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sports College: Work on the second phase may start soon
बलिया। जनपद के पूर में बनने वाले स्पोर्ट्स काॅलेज में दूसरे फेज का काम जल्द शुरू हो सकता है। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए बजट में सहारनपुर, फतेहपुर और बलिया में बन रहे स्पोर्ट्स काॅलेज के निर्माण के लिए 20.50 करोड़ को प्रावधान की बात कही गई है। उधर, दूसरे फेज के लिए डीपीआर राजकीय निर्माण निगम की ओर से तैयार कर ली गई है। इसे शासन से जल्द स्वीकृति मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के पूर में 106 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉलेज काॅलेज का निर्माण किया जा रहा है। यहां चहारदीवारी आदि का कार्य पूरा किया जा चुका है। कुछ माह पहले अब तक हुए कार्यों को हैंडओवर लेने और अगले फेज के लिए धनराशि जारी करने से पहले शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स काॅलेज का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई ती। इससे पहले राजकीय निर्माण निगम की ओर से दूसरे फेज के लिए कार्य के लिए लगभग 45 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई थी। तकनीकी कारणों से इसे वापस कर दिया गया था। जिला क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि इसके बाद राजकीय निर्माण निगम की ओर से 20 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। दूसरे फेज में यहां पर प्रशासनिक भवन, खिलाड़ियों के रहने के लिए हाॅस्टल, एकेडमिक भवन और जो खेल पहले शुरू होने हैं, उनके लिए ग्राउंड तैयार किया जाना है। डीपीआर को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्पोर्ट्स कालेज खुलने के बाद जनपद के खिलाड़ियों के लिए नया प्लेटफार्म तैयार होगा। अभी तक इसके लिए उन्हें दूसरे जनपदों और राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed