{"_id":"66345f2639542b1c9f085a37","slug":"speeding-pickup-hits-bike-in-ballia-young-man-dies-and-woman-injured-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, युवक की गई जान, महिला घायल; पुलिस ने चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, युवक की गई जान, महिला घायल; पुलिस ने चालक को पकड़ा
Fri, 03 May 2024 09:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 09:21 AM IST
सार
Ballia News: मृतक की मां कुसुम देवी सबसे यही पूछ रही थी कि मेरे सूरज को क्या हो गया। अब सूरज को कौन बचाएगा। दहाड़े मार कर रोता देख लोगों के आंखों से आंसू आ जा रहे थे। सूरज की बहन प्रियंका बार-बार यही कह रही थी कि सूरज अब हम तुमको राखी कैसे बाधेंगे। यह सुनकर लोगों के कलेजे फट जा रहे थे।
विज्ञापन
बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो।।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक व पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज ( 27) पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह अपने भाई चंद्र प्रकाश उर्फ मंटू के साले अभय की पत्नी किरन (निवासी साहूडीह बड़सरी थाना बांसडीह रोड) को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए मर्यादपुर मऊ ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में भीषण टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं सूर्य प्रकाश व किरन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
किरन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल ने पिकअप वाहन व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जैसे ही घटना की जानकारी गांव के लोगों व परिजनों को लगी पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों सहित गांव के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए।
सूर्य प्रकाश के पिता ओमप्रकाश पंजाब के जलालाबाद में बीएसएफ में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। पुत्र की मौत के बाद से ही ओमप्रकाश व मां कुसुम देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।