फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special secretary arrived to investigate CMO office

सीएमओ कार्यालय जांच करने पहुंचे विशेष सचिव व निदेशक

Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Special secretary arrived to investigate CMO office
सीएमओ कार्यालय पर जाचं करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : BALLIA
सीएमओ कार्यालय जांच करने पहुंचे विशेष सचिव
विज्ञापन

बलिया। मुख्य चिकित्सा कार्यालय पर बुधवार की सुबह लखनऊ से विशेष सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. हेमंत कुमार एवं निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. रूकुम केश नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे के साथ पहुंचे, जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके मिश्रा से विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की। इसके बाद चतुर्थ श्रेधी कर्मचारियों की हुई भर्ती की फाइल तलब किया। इसके बाद अन्य कागजातों को भी खंगाला। तत्पश्चात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अभिलेख को अपने साथ अधिकारी द्वय साथ लेकर लखनऊ चले गए। इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।

इस दौरान संयुक्त कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महासंघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह एवं महामंत्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेमंत कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें चिकित्सा विभाग में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लंबित वेतन, बोनस, छठां एवं सातवां वेतन का एरियर बकाया पड़ा हुआ है। जिसके लिए मुफ्त चिकित्सा अधिकारी को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन उनके द्वारा केवल आश्वासन देकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उल्लेख किया है कि विगत 2018-19 का बजट 14 करोड़ 31 मार्च 19 को समर्पित कर दिया गया था। लेकिन संघ के बार-बार अनुरोध के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जिसके कारण बजट वापस कर दिया गया। उन्होंने मांग किया कि कर्मचारियों का बकाया भुगतान अविलंब कराया जाय। इस मौके पर योगेंद्र नाथ पांडेय, अरुण कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed