फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special repair of 57 roads will be done with Rs. 17.23 crores.

Ballia News: 17.23 करोड़ से होगी 57 सड़कों की विशेष मरम्मत

Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Special repair of 57 roads will be done with Rs. 17.23 crores.
बलिया। ग्रामीण क्षेत्र की 57 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन की ओर से 17.23 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10.33 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


नगरा-बलिया मार्ग उरैनी तक पूरी तरह से जर्जर हो गया है। उरैनी के प्रधान प्रतिनिधि उदयभान यादव ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत छह वर्ष पूर्व कराई गई थी। यही हालत डिहवां चट्टी से सरयां तक की सड़क का है। यह सड़क डिहवां से सलेमपुर तक जाती है। इस सड़क पर दिन रात आवागमन होता रहता है। ये दोनों सड़कें विशेष मरम्मत योजना में पास हुई हैं। कुछ ऐसी ही हालत रोहना राजभर बस्ती से सरदासपुर रसड़ा मार्ग, ब्रह्माइन काली माता मंदिर से शंकरपुर मार्ग, कदम चौराहा घरौली से चिरैया बाबा पोखरा मार्ग, नगरी अमवा-मिड्ढा संपर्क मार्ग, बलिया-गड़वार मार्ग से निधरिया आंबेडकर बस्ती मार्ग का है। इसके अलावा परसपुर-भीखपुर-श्रीपुर संपर्क मार्ग, बलिया-बांसडीह मार्ग गोठौली संपर्क मार्ग भी जर्जर हो गया है।
विज्ञापन

पीडब्लयूडी के प्रांतीय और निर्माण दोनों खंडों की ओर से इन मार्गों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसे स्वीकृति दे दी गई है। पहली किस्त में निर्माण के लिए 10.33 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इसके बाद मार्ग की मरम्मत के लिए आगे की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केशरी प्रकाश ने बताया कि शासन से कुछ सड़कों के लिए स्वीकृति मिली है। जल्द ही टेंडर आदि की कवायद कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed