फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Space scientist Dr. Vinay will get Prestigious Scientist Award

अंतरिक्ष वैज्ञानिक डा. विनय को मिला प्रेस्टीजियस साइंटिस्ट अवार्ड

Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Space scientist Dr. Vinay will get Prestigious Scientist Award
अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ विनय सिंह। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव निवासी अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ विनय सिंह को 15 फरवरी को चेन्नई में आयोजित भव्य समारोह में प्रेस्टीजियस साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड उन्हें चौथे इंटरनेशनल साइंटिस्ट अवॉर्ड्स ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड मेडिसिन के कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा, जो चेन्नई में 15 और 16 फरवरी को होगा। भारत में बीटेक और एमटेक करने के बाद डॉ सिंह ने अमेरिका के पेसिफिक यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया से पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसरो में दस साल और नासा में 16 साल बिताते हुए डॉ सिंह राकेट विज्ञान की खोज में लगे रहे। इनके 30 से अधिक शोध पत्र विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में इनकी मुख्य भूमिका सेटेलाइट की पेलोड संरचना एवं इमेज डाटा प्रोसेसिंग में रही है। डॉ सिंह ने इमेज डाटा प्रोसेसिंग और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई अविष्कार किए हैं। इसके लिए उन्हें जनवरी 1999 में भारत के कीमती युवा वैज्ञानिक के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। अमेरिका से दूरभाष पर बातचीत में डॉ सिंह ने कहा कि वह ब्रह्मांड में उपस्थित ऐसे ग्रहों की खोज कर रहे हैं, जिसका सोलर सिस्टम पृथ्वी की तरह हो। जिससे यह पता लगाया जा सके कि वहां भी पृथ्वी की तरह जीवन है या कोई ऐसा भी ग्रह है, जहां ईश्वर की उपस्थिति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed