फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP workers sit on tehsil due to public problems

बांसडीह तहसील पर सपाइयों ने दिया धरना

Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP workers sit on tehsil due to public problems
बांसडीह बीस सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुष्यंत क? - फोटो : BALLIA
बांसडीह। बाढ़ और अतिवृष्टि ने नष्ट फसलों का मुआवजा देने, अपराध वृद्धि पर अंकुश लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बांसडीह को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सुरहा ताल के किनारे बसे गांव शिवपुर, सूर्यपुरा, देल्हुआ, मैरिटार, कैथवली, बसंतपुर, साहोडीह बड़सरी, राजपुर, शिवरामपुर, टंडवा,देवरार, केवतालिया कला, हालपुर, डूहीमुसी, रुकुनपुरा, जानपुर मुड़ियारी आदि गांवों में बाढ़ से फसलें नष्ट हो गईं। जलभराव के कारण कई लोग बेघर हो चुके हैं। दह ताल मुड़ियारी के किनारे बसे गांव की अधिकांश आबादी अति गरीब है। इसमें बिन्द, मल्लाह, केवट, निषाद, राजभर जातियों के लोग निवास करते हैं। इन लोगों का पेशा मछली पकड़ कर जीवकोपार्जन करना है लेकिन सरकार ने इसे पक्षी विहार घोषित कर दिया है। इसके कारण इनकी रोजी रोटी पर संकट उतपन्न हो जाएगा। किसानों की फसल अतिवृष्टि से नष्ट हो गई है उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। बिजली की दरों में जो बढ़ोतरी हुई है उसे तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। यह सब सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रहा है। हत्या, छिनैती, चोरी, बलात्कार इस सरकार में आम बात हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में करीब 2268 करोड़ का घोटाला किया गया है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री, सचिव, पावर कारपोरेशन के चेयरमैन दोषी हैं। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए और उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से इसकी जांच कराई जाए। नए मोटर अधिनियम के काले कानून के तहत जनता से अवैध वसूली हो रही हैं। यह तत्काल बंद किया जाए। आज बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा बांसडीह में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। लालगंज से सिकंदरपुर मार्ग पर परिवहन का भार बढ़ गया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, रविंद्र सिंह, दीप्तमान सिंह राहुल, अजीत सिंह, राजू सिंह, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, आनंद प्रकाश सिंह, अभय सिंह, मुन्ना राजभर, बीरेंद्र यादव, जेपी यादव, गुरुजलाल राजभर, श्याम बहादुर सिंह, बिहारी पांडेय, विजय यादव आदि रहे। अध्यक्षता हरिंद्र सिंह तथा संचालन हीरालाल वर्मा ने किया।

गोशालाओं को कसाईखाना की दी संज्ञा : सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने प्रदेश के गांवों में खुले गोशालाओं कसाईखाना की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि इनमें कई गोवंशों की मृत्यु हो चुकी है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। क्योंकि इस तरह के मामलों में अधिकारी लीपापोती में जुटे हैं। इन गोशालाओं में जानवरों को भूखा मार दिया जा रहा है। यदि इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश नहीं दिया जाता है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed