फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP workers Meeting

‘कार्यकर्ताओं के सम्मान पर नहीं आएगी आंच’

Sat, 03 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 03 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP workers Meeting
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से जो सहयोग और सम्मान मिला है, उसका सदा आभारी रहूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान को कभी आंच नहीं आने दूंगा।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिन वार्डों में किसी एक प्रत्याशी पर सहमति बन चुकी है, उनकी पार्टी उम्मीदवार के रूप में जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। शेष वार्डों में पार्टी कार्यकर्ता मित्रवत लड़ेंगे। इसमें से कार्यकर्ता मजबूत प्रत्याशी को समर्थन देकर विजयी बनाएंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के बाद बूथ कमेटी का गठन कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चयन किया जाएगा। कमेटी में काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। कहा कि सत्ता का बेमतलब लाभ लेने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष जिम्मेदार और जुझारू हैं। इनके अनुभवों का लाभ जिला इकाई को जरूर मिलेगा। इसमें हम सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। शैलेश चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिताकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed