फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP's tractor rally in support of farmer Andolan today

किसान आंदोंलन के समर्थन में सपा की ट्रैक्टर रैली आज

Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
SP's tractor rally in support of farmer Andolan today
बलिया। किसान आंदोलन से घबराई और डरी सरकार किसी प्रकार से इस आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश में है। यह लड़ाई किसानों और किसानी के अस्तित्व की है। यही कारण है कि इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से किसानों के साथ खड़ी है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार प्रदेश में बनी है तब से विकास अवरुद्ध है। कहा कि 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर से अपनी-अपनी तहसील मुख्यालयों पर पहुंच कर राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे तथा ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ आजादी के दीवानों के बारे में लोगों को बताएंगे। साथ ही पूंजीपतियों के इशारों पर घुटने के बल खड़ी वर्तमान सरकार से छुटकारे का उद्घोष करेंगे। बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के क्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व मैं स्वयं करूंगा तथा ट्रैक्टर से सुखपुरा से चल कर बांसडीह तहसील पर पहुंचूंगा, जहां देश के वीर शहीद को याद करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed