फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP's performance on rising crime

बढ़ते अपराध को लेकर सपा का प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP's performance on rising crime
प्रदेश में लूट, हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। बैरिया तहसील के दुर्जनपुर ग्रामसभा में हुए गोलीकांड की घटना के साथ ही पूरे प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दुर्जनपुर हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दो, फांसी दो आदि के नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में उल्लेख है कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए है। महिला उत्पीड़न में प्रदेश सबस ऊपर है। प्रतिदिन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हत्या, लूट और महिलाओं की इज्जत तार-तार हो रही है। बलिया में तो प्रशासनिक क्षमता पर ही सवाल उठ गया, जहां पुलिस और प्रशासन के आला अफसर उपस्थित हों और गोली चल जाए और फिर अपराधी वहां से फरार हो जाए। नगर के आनंद नगर मोहल्ले में दिव्यांग अंडा विक्रेता अजित कुमार गुप्त की हत्या हो गई और अपराधी अबतक गिरफ्तार नहीं हुए। समाजवादी पार्टी के लोगों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के प्रति भाजपा मंत्री और विधायक की टिप्पणी के कारण काफी गुस्सा था। इस मौके पर पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्षमण गुप्ता, डॉ. विश्राम सिंह यादव, यशपाल सिंह, रामजी गुप्त साथी, रणजीत चौधरी, रामेश्वर पांडेय, मृत्युंजय तिवारी बब्बलू, बंशीधर यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, संतोष भाई, जमाल आलम, रमेश चंद साहनी, संजय यादव, हीरा लाल यादव, अनन्त मिश्र, राजन कनौजिया, महावीर चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं और शोषितों की सुनने वाला कोई नहीं
बलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर उपस्थित समाजवादी साथियों को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि यह सरकार और इसके मुखिया सभी मोर्चो पर फेल हो गए हैं। अब सिर्फ झूठ बोल कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, शोषितों वंचितों की कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार सिर्फ विपक्ष को निपटाने में व्यस्त है। समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक प्रदेश के लोगों के खुशहाली के लिए संघर्ष करेगी। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश खासकर बलिया जनपद में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधी सरकार और प्रशासन के ऊपर हाबी हो गए है। सत्ता दल के लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रक देने को लेकर आपस में भिड़े सपा नेता
बलिया। जिलाधिकारी कार्यालय पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब सपा के प्रदर्शन के दौरान सपा नेता पत्रक सौंपने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर सभी लोग इकट्ठा हुए। जबकि दूसरे नेतागण डीएम कार्यालय से ही लौट गए। सपा कार्यालय पर बुद्धिजीवियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed