फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP protest SP workers staged a sit-in protest against the Home Minister's statement and handed over a leaflet

Ballia : सपा का प्रदर्शन, गृहमंत्री के बयान के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा पत्रक

Sat, 21 Dec 2024 03:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन बागी बलिया में देखने को मिला। सपा कार्यकर्ता हाथों में बाबा साहेब की तख्ती लेकर सड़क पर निकले और जमकर नारेबाजी की। गृहमंत्री के बयान को लेकर नाराजगी जताई और पत्रक सौंपा।

 

विज्ञापन
SP protest SP workers staged a sit-in protest against the Home Minister's statement and handed over a leaflet
सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ  सपा ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक हाथों में बाबा साहब की फोटो व सिर पर लाल टोपी पहने समाजवादियों ने भाजपा और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को सम्बोधित करते हुए समाजवादी अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है। बहुसंख्य समाज के लिए बाबा साहेब भगवान है। अगर उनके द्वारा
विज्ञापन

आज संविधान नहीं बनाया गया होता तो गृह मंत्री नहीं होते। उन्होंने पूरा जीवन देश के लिए लगाया। गृह मंत्री द्वारा आंबेडकर को लेकर जिस तरह से बातें कही गई हैं, यह लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिप्पणी की गई है उसके लिए पूरी भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब ही पिछड़ों, दलितों, जमीन पर रहने वाले गरीबों, वंचितों, शोषित के भगवान हैं। भगवान की तरह लोग उन्हें पूजते हैं। आज भी आप गांव-गांव जाएंगे तो बाबा साहेब की घरों में तस्वीर होगी। उन्हें लोग पूजते हैं।

वह आमजन के दिल मे बसते है, उनके ऊपर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबतक गृह मंत्री अमित शाह देश के सामने आकर माफी नही मांगेंगे तबतक लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेंगी। बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने कहा कि भाजपा गरीबों के सम्मान को पचा नहीं पा रही है। बाबा साहेब के सम्मान में भाजपा को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत मे पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के सम्बोधन पत्र एसडीएम आत्रेय मिश्रा को सौंपा। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी गौरव कुमार, कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई थानों की फोर्स व पीएससी मौजूद रही। 



इस दौरान यशपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, कामेश्वर सिंह, आद्या शंकर यादव, जमाल आलम, हरिशंकर राय, जुबेर, संतोष राम, सुशील पांडेय कान्हा जी, रामजी गुप्ता, राजन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed