फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP MLA protests government cornered over DAP dry canals and erosion memorandum addressed to the Governor

Ballia : सपा विधायक का विरोध, डीएपी, सूखी नहरों और कटान पर सरकार को घेरा, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

Thu, 05 Dec 2024 04:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 04:55 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायक ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि डीएपी की समस्या हो रही है इसके साथ ही नहरें सूख रही हैं कटान जारी है और और कहीं सुनवाई नहीं हो रही है लिहाजा जल्द समस्याओं का निदान करें।

विज्ञापन
SP MLA protests government cornered over DAP dry canals and erosion memorandum addressed to the Governor
सपा विधायक समस्याओं के बाबत ज्ञापन देते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में तहसील में पहुंच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रवि कुमार को दिया। उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की  ज्ञापन में रबी की बुवाई चरम पर होने के बाद भी तहसील अंतर्गत किसी साधन सहकारी समिति पर डीएपी नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान बाजार से दो नंबर की डीएपी महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। तहसील अंतर्गत आने वाली किसी भी नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके कारण किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। रबी की बुवाई पिछड़ती जा रही है।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि सरयू नदी के किनारे बसे गांव के किसानों को कटान से काफी नुकसान हुआ है। भरपाई के लिए अब तक सर्वे नहीं कराया गया। किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया गया। तत्काल कटान रोकने की व्यवस्था कराने व किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। धान क्रय केंद्रों पर धान की गुणवत्ता के नाम पर वजन में भारी कटौती करने व केंद्रों पर बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदारी करने का आरोप लगाया गया। विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव, डॉ. मदन राय, सीपी यादव, भीष्म यादव, गुरुज लाल राजभर, श्रीराम यादव, अनंत मिश्र, हृदय यादव, धनंजय सिंह, बबलू सिंह, देवनारायण यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed