फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP, Kata e Challan landed on road, action also on shopkeepers

सड़क पर उतरे एसपी, काटा ई चालान, दुकानदारों पर भी कार्रवाई

Mon, 08 Feb 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP, Kata e Challan landed on road, action also on shopkeepers
बलिया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नगर में लग रहे जाम को समाप्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा सक्रिय हैं। जिले में करीब एक माह के कार्यकाल में ही उन्होंने कई कवायदें की हैं। उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होते देख सोमवार को वह स्वयं सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने कई वाहन चालकों का ई चालान काटा और कई दुकानदारों से अतिक्रमण के नाम पर जुर्माना भी वसूल कराया। पुलिस अधीक्षक के तेवर देख शहर के वाहन चालक और स्टेशन रोड के दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार से शहर में सचल दस्ता का गठन किया गया है। यह दस्ता शहर में भ्रमण करेगा और सड़क पर खड़े वाहनों का ई-चालान काटेगा। इसके अलावा दुकान के बाहर सामान निकालने वाले दुकानों की भी फोटो खींचेगा। फोटो के आधार पर अगले दिन संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गठित टीम का कार्य देखने के उद्देश्य से सोमवार को वह वह स्वयं शहर में निकले और चित्तू पांडेय चौराहे से स्टेशन होते हुए मालगोदाम रोड तक भ्रमण किया। एसपी ने दुकान के बाहर रखे सामानों को अंदर रखवाया। इसके अलावा स्वयं फोटो खींचकर दुकानदार व तीन बाइकों का ई-चालान भी काटा। कई दुकानदारों से दुकान के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकानदार का सामान दुकान से बाहर मिला तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर में निकले एसपी ने दुुकानदार एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि दुकान के बाहर सामान निकालकर पटरी पर अतिक्रमण न करें और वाहन स्वामी सड़क पर वाहन खड़ा कर ट्रैफिक समस्या उत्पन्न न करें। इस मौके पर सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह व सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed