{"_id":"68d43c8b00003e6c4d051604","slug":"sp-interacted-with-the-girl-students-ballia-news-c-190-1-ana1001-148964-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्राओं से एसपी ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्राओं से एसपी ने किया संवाद
विज्ञापन
बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत सभी थाने की महिला मिशन शक्ति टीम बाजारों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सशक्तीकरण के लिए जागरूक कर रही है। शासन की योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दे रही है। बुधवार को शहर के गुलाब देवी इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए सीधा संवाद किया। उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112 एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में वे पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छितिज त्रिपाठी, साइबर सेल से निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, पीआरओ एसपी उपनिरीक्षक रत्नेश दूबे व गुलाब देवी इंटर कॉलेज की टीम मौजूद रही। एसपी ने बताया कि जागरूकता अभियान जारी रहेगा। हल्दी : थाना क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मीरा देवी इंटर कॉलेज तथा वीएन डॉन बास्को स्कूल में छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
बांसडीह : थाना क्षेत्र के द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी जानकारियां दीं। प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाए और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी।