फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP came out against the police system, submitted memorandum

पुलिस व्यवस्था के खिलाफ उतरी सपा, सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SP came out against the police system, submitted memorandum
बलिया। सपा नेताओं ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को जिलाधिकारी को संबोधित पत्र उनके प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि जनपद की पुलिस रक्षक न हो करके समाज में भय फैलाने वाली मशीनरी हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों तीज व्रत पर घर के पुरुष नगर क्षेत्र के होटल एवं ठेलों पर भोजन कर रहे थे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने पार्टी के युवा नेता धनंजय सिंह बिसेन के साथ बदसलूकी की। सहतवार थाना प्रभारी आए दिन निर्दोष जनता को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। सपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस निरंकुश हो चुकी है। राजमंगल यादव, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed