फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP and DM visited the city, took stock

एसपी व डीएम ने किया नगर भ्रमण, लिया जायजा

Sun, 03 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
SP and DM visited the city, took stock
बलिया। लाकडाउन-2 के अंतिम दिन नगरवासियों की गतिविधियों से रूबरू होने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम का काफिला स्टेशन, चौक, विशुनीपुर, गुदरीबाजार, कासिम बाजार, लोहापट्टी, आर्यसमाज रोड़, बालेश्वर मंदिर, नया चौक, सिनेमा रोड़, एलआईसी मालगोदाम रोड़ से गुजरा और हालात का गहन निरीक्षण किया। जिस समय डीए नगर भ्रमण कर रहे थे उसे समय शहर की सड़कें सूनी और वीरान थी और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे एकादुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आये।
विज्ञापन

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया जागरुक
रेवती। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह के नेतृत्व में रविवार को नगर में जन जागरूकता अभियान के तहत फ्लैग मार्च किया गया। थाना गेट से बाजार, बीज गोदाम, उत्तर टोला, दक्षिण टोला होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। पुलिस की ओर से लोगों को घरों से नहीं निकलने की अपील की जा रही थी। कहा गया कि आप लोग अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलें। इस महामारी के बीच जिलाधिकारी के निर्देश की सूचना आपको निरंतर दी जाएगी। इस मौके पर एसआई गजेंद्र राय, परमानन्द त्रिपाठी, माया शंकर दुबे, सूर्यकांत पांडेय, जेपी कन्नौजिया, अरुण यादव, धनंजय सिंह आदि पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed