फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP administered oath of traffic rules

एसपी ने यातायात नियमों के पालकी शपथ दिलाई

Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP administered oath of traffic rules
पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में महिला पुलिसकर्मियों में हेलमेट वितरित करते एसपी डॉ. विपिन ता? - फोटो : BALLIA
बलिया। इनरव्हील क्लब के सहयोग से शुक्रवार को पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हॉल में हेलमेट वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने 35 महिला व पुरुषों को हेलमेट वितरित किया। इसके बाद यातायात नियमों का पालन करने के लिए एसपी ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। इसके बाद यातायात जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर वीर लोरिक स्टेडियम में जाकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम लोग दो कुनबे को बचा सकते हैं। हमारी थोड़ी सी लापरवाही मौत को दावत दे सकती है। कहा कि सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का जरूर प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलते वक्त सील्ट बेल्ट का सदैव प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। चलते वक्त रास्ते में अचानक ब्रेक ना मारें। यातायात नियमों का स्वयं पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। जिसमें संभागीय परिवहन विभाग, यातायात पुलिस रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर आमजन को जागरूक रहा है। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी कर रहा है। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार, एआरटीओ राजेश्वर यादव, आरआई राजेश्वर चौधरी, सीओ सदर जसवीर सिंह चौहान, टीएसआई सुरेश चंद्र द्विदेदी, इनरव्हील क्लब की सदस्य भारती सिंह, नंदनी तिवारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed