फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sorry for the loan of 12 hundred farmers

12 सौ किसानों का ऋण माफ

Fri, 06 Oct 2017 10:20 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 06 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sorry for the loan of 12 hundred farmers
ऋणमोचन शिविर में उपस्थित जन। - फोटो : ballia
जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में शुक्रवार को फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा व क्षेत्रीय विधायक संजय यादव द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रुप से किया गया।  इस दौरान 12 सौ किसानों को 4 करोड़ 61 लाख रुपये ऋण माफी का प्रमाण पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर क्षेत्रीय विधायक संजय यादव द्वारा वितरित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है किसानों के हित के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। चाहे वह फसल बीमा योजना, फसल ऋण मोचन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना के साथ ही अन्य कई योजनाएं पारदर्शी तरीके से चलाई जा रही हैं। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों व्यापारियों, बुद्धिजीवियों ने देश व प्रदेश में जिस उद्देश्य के लिए सरकार बनाया था। आज वह साकार हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों की सभी समस्याएं खत्म की जाएंगी।  उप कृषि निदेशक इंद्राज ने कृषि व भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से मौजूद किसानों को बताया एवं अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।  इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मुनव्वर अली,  पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अनिल बर्नवाल, आकाश तिवारी, मोहन गुप्ता, अंजनी यादव, संतोष श्रीवास्तव, अजीत राय, अमन श्रीवास्तव, डा. रविंद्र वर्मा, डॉक्टर उमेश चंद, मंजय राय आदि मौजूद थे। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed