फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son and daughter-in-law arrested for father's murder

Ballia News: पिता की हत्या में पुत्र और बहू गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law arrested for father's murder
लालगंज। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात लालजी यादव (50) की चाकू घोंप कर हत्या करने और दो सगे भाइयों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लालजी यादव की पत्नी चिंता देवी ने आरोपी बेटे मुकेश यादव (25) और बहू पुष्पा देवी (22) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार रात को ही भेज दिया गया था। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। लालजी यादव की पत्नी चिंता देवी ने तहरीर में पारिवारिक विवाद में बड़े पुत्र और बहू पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। लालजी यादव के छोटे पुत्र नीरज ने बताया कि लालजी यादव के चार पुत्र हैं। मुकेश सबसे बड़ा है। उसकी पत्नी पुष्पा गांव पर रहती है। विवाद का कारण भाभी पुष्पा देवी हैं।
विज्ञापन

बड़े भाई मुकेश यादव गुजरात में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वहां से आए थे। मां-पिता घर पर अकेले थे। इसी बीच बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिए। पिताजी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। हम तीनों भाई खेत में थे। मां के फोन के बाद दौड़े दौड़े घर आए तो वे किवाड़ के पीछे छिपे थे। दोनों अन्य राकेश (21) और गोविंद (19) पर भी चाकू से हमला कर दिए। इससे दोनों घायल हो गए। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग आए और उनको पकड़ा। सूचना पर पुलिस आई और उनको और भाभी दोनों को थाने ले गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल भाई का इलाज बलिया में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

-----------------
पांच साल से चल रहा था विवाद
पिता लालजी यादव से बड़े पुत्र मुकेश यादव का विवाद चार-पांच साल पहले से चला आ रहा था। मुकेश अपने पिता से हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। पिता कर्ज सहित संपत्ति का बंटवारा करना चाह रहे थे। शुक्रवार को मुकेश यादव गुजरात से आया था। मां चिंता देवी का आरोप है कि कलह को लेकर उसकी पत्नी पुष्पा ने उसे उकसाया। इसी के चलते झगड़ा शुरू हुआ, जो खूनी खेल में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed