फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son and daughter have to be given equal education: Anil

बेटा-बेटी को एक समान देनी होगी शिक्षा: अनिल

Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son and daughter have to be given equal education: Anil
चौकिया मोड़। समाज को आगे बढ़ना है तो बेटा एवं बेटी को एक समान शिक्षा देना जरूरी है। बेटियों की शिक्षा बेटों की अपेक्षा कम शिक्षा नहीं देनी चाहिए, क्योंकि बेटियां एक नहीं, बल्कि दो परिवार को सजाने एवं संवारने का काम करती हैं। यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो बेटा-बेटी को शिक्षा में पारंगत कर देंगे तो यही श्रावस्ती सम्राट सुहेलदेव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

यह उद्गार क्षेत्र के करनी गांव में श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन के मौके पर सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि बसपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव अनिल राजभर ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी समाज की समीक्षा करती है। यदि समाज में शिक्षा रूपी बीज का रोपड़ कर दिया जाए तो समाज स्वत: विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि समाज में संत महापुरुषों की गाथा अमर है। उन्होंने कहा कि सम्राट सुहेलदेव युग पुरुष के रूप में उनकी एक प्रसिद्धि है। उन्होंने विदेशी आक्रांता के विरुद्ध कड़ा मुकाबला करते हुए उन्हें परास्त किया। इस मौके पर समर बहादुर राजभर, धर्मेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह यादव, बृजेश राजभर, राजेंद्र राजभर, लालबचन राजभर, मधुसूदन सिंह, मिथिलेश राजभर, विनोद, बाल किशुन राजभर, सतीश, शशि प्रकाश चौरसिया, कृष्णा राजभर, सखीचंद राजभर, प्रवीण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed