{"_id":"620a8ec30c9f4820b66baf16","slug":"somewhere-the-mother-and-somewhere-the-wife-is-busy-wooing-the-voters-ballia-news-vns6386131191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं मां तो कहीं पत्नी वोटरों को रिझाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं मां तो कहीं पत्नी वोटरों को रिझाने में जुटी
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा के चुनावी समर में वोटरों को अपने पाले में करने की कवायद सभी दलों के उम्मीदवारों द्वारा की जा रही है। इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कई उम्मीदवारों ने परिवार की महिलाओं को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वह इसे आधी आबादी की सहानुभूति हासिल करने और अपने पक्ष में रिझाने के लिए सबसे कारगर हथियार मान रहे हैं।
एक ओर जहां बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के लिए उनकी 85 वर्षीय मां तेतरा देवी अपनी बेटे के लिए जन समर्थन जुटा रही है। वही, बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी की नाव पर सवार अजय शंकर पांडे उर्फ कनक की पत्नी सुनीता पांडेय आधी आबादी को अपने पति के पक्ष में मतदान करने के लिए मना रही हैं।
----
मां ने उठाया बेटे का बेड़ा पार लगाने का बीड़ा
बलिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह जनपद के बलिया नगर विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पूर्व उन्हें वर्ष 2012 में पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार कोई चूक ना हो इसके लिए उनकी मां तेतरा देवी (85) जो द्वाबा के पूर्व विधायक स्वर्गीय मैनेजर सिंह की बहन है, मैदान में उतर चुकी हैं। तेतरा देवी का परिवार पहले से राजनीतिक परिवार रहा है। जिसको उन्होंने बचपन से ही बड़ी बारीकी से देखा है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए मातृ धर्म का पालन करते हुए वह मैदान में उतर कर बेटे को विधायक बनाने के लिए कमर कस चुकी हैं।
विज्ञापन
----
पति की जीत के लिए पत्नी ने शुरू किया जनसंपर्क
रेवती। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से बांसडीह क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे अजय शंकर पांडेय की जीत के लिए पत्नी सुनीता पांडेय ने महिला टोली के साथ मैदान में उतर कर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हालांकि इसके पूर्व वह कभी चुनाव में वोटरों के बीच नहीं गई हैं, लेकिन अब पति की जीत के लिए वह लोगों से मिल उनका समर्थन मांगती नजर आ रही हैं। एक मंझे हुए राजनेता की तरह डोर टू डोर संपर्क के अलावा विधानसभा की समस्याओं पर भी बेबाकी से सवाल करती हैं। उनके चुनावी कैंपेन में बाढ़, कटान, जलप्लावन, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दे चर्चा में रहते हैं।
-------
पति के लिए चुनाव प्रचार में कूदीं
फेफना। क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री उपेंद्र तिवारी की पत्नी दीपिका भी अपने पति के चुनाव प्रचार में कूद पड़ी हैं। महिलाओं की टोली लेकर वे डोर टू डोर ही नहीं आंगन तक पहुंच रही हैं। सीधे घर की महिलाओं को अपने पति के पक्ष में मत देने का अनुरोध कर रही हैं। दीपिका कई ग्रामों का दौरा कर चुकी हैं।