{"_id":"62e2d22ef03867084a768ec6","slug":"somewhere-the-doctor-arrived-late-and-the-chair-remained-empty-somewhere-ballia-news-vns666439837","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं देर से पहुंचे डॉक्टर तो कहीं खाली रही कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं देर से पहुंचे डॉक्टर तो कहीं खाली रही कुर्सी
विज्ञापन
सुबह :9:15 बजे जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या 20 में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।
- फोटो : BALLIA
प्रतिदिन औसतन 1500 से 1800 सौ मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर तय समय से ओपीडी में नहीं बैठते हैं। ऐसे में दूर-दराज के जनपदों से पहुंचने वाले रोगी और तीमारदार भटकने को विवश हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ऐसे ही अव्यवस्था दिखी।
ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से है। लेकिन सुबह 9.30 बजे तक ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठ रहे हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने शुरुआत में तो जिला अस्पताल का निरीक्षण इस पर ध्यान दिया। अब व्यवस्था पहले की तरह बदहाल है। मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। ओपीडी में चिकित्सकों का कोई पता नहीं था।
00000000000
केस- 1 : जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 21 में नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह और सर्जन डॉ. सौरभ सिंह की ओपीडी है। सौरभ सिंह बैठे थे। डॉ. बीपी सिंह की कुर्सी खाली थी। आधा दर्जन मरीज अपने परीक्षण का इंतजार कर रहे थे। बताया गया कि डॉ. बीपी सिंह छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
केस- 2 : जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 20 में डॉ. संतोष चौधरी हड्डी रोग विशेषज्ञ की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। काफी मरीज चिकित्सक के इंतजार में बैठे हुए थे, लेकिन चिकित्सक का कहीं अता पता नहीं था। मरीजों को परेशानी हो रही थी।
केस - 3 : जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 19 की भी यही स्थिति थी। इसमें डॉ. आरएन उपाध्याय सर्जन बैठते हैं। कक्ष के सामने मरीज काफी देर से इंतजार करते देखे गए। कक्ष में मौजूद एक सहयोगी ने बताया कि डॉक्टर अभी आने वाले हैं।
केस- 4: कक्ष संख्या 18 में डॉ. अनिल सिंह और डॉ. आरडी राम बैठते हैं। डॉ. अनिल सिंह सर्जन हैं और डॉ. आरडी राम हड्डी के डाक्टर हैं। दोनों की कुर्सी भी खाली मिली। कक्ष के बाहर 10 से अधिक रोगी बैठे मिले। पता चला कि रोगी एक घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं।
केस- 5 : जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के कमरा नंबर पांच में डॉ. अंशुमान राय सर्जन बैठते हैं। कक्ष का दरवाजा बंद था। मरीज इंतजार कर रहे थे। चिकित्सक 9.45 बजे कक्ष में पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया। इसी कमरे में बैठे डॉ. वीके सिंह सिंह सर्जन भी छुट्टी पर थे।
सर्जन और आर्थो सर्जन राउंड पर थे। जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक है। इस अवधि में किसी भी चिकित्सक को ओपीडी कक्ष न छोड़ने की हिदायत है।
-डॉ. दिवाकर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल