फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sometime rain brought relief from the heat

कुछ देर की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sometime rain brought relief from the heat
बारिश में भीगते बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य को जाते युवक और युवती। - फोटो : BALLIA
आधा सावन बिन बारिश के बीतने के बाद तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गुरुवार को भी कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों की चिंता कम हुई है। लेकिन अभी भी जमकर मेघ के बरसने का इंतजार किसान कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से रुक-रुक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने से किसानों में खुशी है। गुरुवार की शाम को कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद चल रही पूर्वा हवा से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। उधर, बारिश के बाद नगर की सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच 31 किनारे हाल में ही बनी मिट्टी की पटरियों पर भी कीचड़ होने से वाहन संचालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रेवती। बृहसपतिवार को हुई बारिश से खरीफ की फसलों को लाभ मिलेगा। किसानों के मुरझाए चेहरे पर खुशी है। बीते दिनों बरसात के बिल्कुल नहीं होने के चलते किसान धान तथा मक्का को सिंचाई के बल पर किसी प्रकार जीवित रखने का कार्य कर रहे थे। नगर के प्रवीण ओझा, बड़े पांडेय आदि किसानों का कहना था कि सिंचाई के पानी से फसलों के पौधों में वो रौनक नहीं आ पा रही थी जो बारिश से आती है। बरसाती पानी चूंकि ऊपर से गिरता है ऐसे में पौधों के जड़, तने से लेकर पत्तों तक की सिंचाई और धुलाई हो जाती है। इससे पत्तों आदि के ऊपर जमे धूल गर्द धुल कर साफ हो जाते हैं। इस प्रकार पौधों में त्वरित विकास होने लगता है। किसानों ने कहा यह बरसात खरीफ की फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed