{"_id":"637a66323e63ef70de1e5d0d","slug":"someone-will-drive-a-rickshaw-then-someone-will-fly-an-airplane-ballia-news-vns684649487","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई चलाएगा रिक्शा...तो कोई उड़ाएगा वायुयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई चलाएगा रिक्शा...तो कोई उड़ाएगा वायुयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 292 चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। इस बार कोई रिक्शा दौड़ाता तो कोई वायुयान उड़ाता नजर आएगा। किसी का चुनाव चिह्न बंदूक होगा तो अलाव और आदमी भी मिलेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 292 चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। पंजीकृत दलों के लिए 14, प्रोविजनल पंजीकृत दलों के लिए 197 और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 81 चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं। जनपद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जनपद में दो नगर पालिकाएं और 10 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसमें नगरा और रतसर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होना है। नगर निकाय चुनाव को लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग में पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलों की सूची में इस बार 14 दल शामिल हैं। इनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप, सीपीआई, सीपीएम आदि प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। यह दल अपने चुनाव चिह्न पर ही निकाय चुनाव लड़ेंगे। पंजीकृत अमान्यता प्राप्त एवं प्रोविजनल पंजीकृत दलों के लिए 197 चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की दो सूचियां जारी की गईं हैं। एक में 42 चुनाव निशान हैं और दूसरे में 39 मुक्त प्रतीकों को रखा गया है।
विज्ञापन
बैलगाड़ी, स्कूटर के साथ कार भी
चुनाव चिह्न में सभी साधन बैलगाड़ी, रिक्शा, मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार, आटो रिक्शा और वायुयान तक मौजूद हैं। बंदूक और तलवार भी रखा गया है। अलाव और आदमी, शहनाई के साथ चूडि़यां, मोतियों का हार, डोली, कान की बाली, ऊन का गोला चुनाव चिह्न है। कलम और दवात, क्रेन, कप व प्लेट, हीरा, घन, डीजल पंप, डिश एंटिना, ड्रिल मशीन, डंबल्स, बिजली का खंभा, डबल रोटी, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेस, केक, कैलकुलेटर, कैरम बोर्ड, बिजली का बल्ब, पुल, पत्तियां, पेपर वेट, पेचकश, फावड़ा टेबल लैंप, छत का पंखा, कंघा, पानी का नल, उगता सूरज, सैनिक, गुल्ली डंडा, फूल गोभी, शिमला मिर्च, भुट्टा, सेब, फलों की टोकरी, कारपेट, शटल, एयर कंडीशन, बेबी वाकर, अलमारी, गुब्बारा, सरौता, सुराही, लट्टू, वृक्ष, बल्ला, बल्लेबाज, बेंच, बेल्ट, दूरबीन, साइकिल पंप, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पालयुक्त नौका, बक्सा, खड़ाऊं, गमला, खजूर का पेड़, अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, इमली आदि प्रमुख चिह्न हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की सूची जारी कर दी गई है। इनमें से ही चिन्ह उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएंगे। - श्यामनंदन तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानि