{"_id":"659304050a02c486170dc076","slug":"some-welcomed-the-new-year-by-doing-puja-and-some-by-having-a-picnic-ballia-news-c-190-1-bal1001-9630-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किसी ने पूजा तो किसी ने पिकनिक मनाकर किया नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किसी ने पूजा तो किसी ने पिकनिक मनाकर किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन
बलिया। जनपदवासियों ने वर्ष 2024 के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजन-अर्चन और पिकनिक मनाते हुए किया। सोमवार को शहर से सटे पंडित जनेश्वर मिश्र उपवन, शहीद पार्क चौक, चन्द्रशेखर उद्यान, बसंतपुर शहीद स्मारक में युवाओं की सबसे अधिक भीड़ रही। इन स्थलों पर पुलिस की भी निगाहबानी रही।
मंदिरों में बाबा बालेश्वर मंदिर, मां ब्रह्माणी देवी, हनुमान गढ़ी मंदिर, कपिलेश्वरी भवानी, मंगला भवानी मंदिर में भी दर्शन-पूजन को होड़ लगी रही। परिवार संग जाकर लोगों ने दर्शन दिन की शुरूआत किया। इसके बाद पार्कों में पहुंचकर जमकर कर मस्ती की।ठंड के बाद भी लोगों में गजब का उत्साह बना रहा। पूरे दिन होटलाें व रेस्टूरेंटों में भीड़ रही। नववर्ष पर जिले में फूलों की भी बिक्री सबसे अधिक रही। इसमें लाल गुलाब की सबसे अधिक डिमांड थी। जनेश्वर मिश्र उपवन में लोग पैंकिग का खाना लेकर पहुंचे।
वहीं, सुरता ताल में पहुंचे लोगों ने वहीं पर व्यंजन बनाकर पिकनिक मनाए। इसके अलावा वहां पर डांस व खेलकूद का भी आनंद लिए। उपवन में तालाब के किनारे युवा, युवतियां व युवा दंपति मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए। इस सुनहरे पल को हर कोई मोबाइल में कैद करता नजर आया। छोटे बच्चों ने पार्क में लगे झूला, हाथी, ड्रैगन ट्रेन, जंपिग झूला सहित अन्य पर आनंद उठाया। उसके बाद जलेबी, चौमिंग, केक खाया। देर शाम तक गहमा गहमी बनी रही। शाम ढ़लते ही पुलिस पार्कों से लोगों को बाहर निकालने लगी। वाहनों की लंबी कतार होने के कारण पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
भरौली कपिलेश्वरी मंदिर के सामने गंगा तट पर लाखों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे। पुलिस की मुस्तैदी के कारण इस वर्ष जाम नहीं लगा। लाखों की संख्या में बलिया, गाजीपुर व बक्सर बिहार के लोग मंदिर को दर्शन करने पहुंचे थे। नगरा के खनवर स्थित खाकी बाबा समाधि स्थल पर लगे मेला में दोपहर होते-होते जनसैलाब उमड़ पड़़ा। उधर, चितबड़ागांव में नूतन वर्ष मनाने ऐतिहासिक बरइयां पोखरे पर पूरे दिन युवक-युवतियों और महिलाओं के आने का क्रम लगा रहा। सुबह से ही बढ़ती भीड़ को देखकर दर्जनों दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान सजा रखी थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चारों तरफ संक्रमण करता रहा।
गुलाब के फूलों की रही डिमांड
नए साल के पहले दिन एक-दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए युवाओं ने सबसे ज्यादा गुलाब के फूल या इससे बने गुलदस्ते व बुके पसंद किए। बीस से लेकर 50 रुपये की कीमत वाले कोलकाता व बंगलौर के फूलों की अधिक बिक्री हुई। वहीं बुके की कीमत 150 रुपये से 300 रुपये तक रही। दुकानदारों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल बिक्री थोड़ी कम रही।