{"_id":"67aa38bd72364efb540d9b50","slug":"some-took-filariasis-medicine-and-some-refused-to-take-it-ballia-news-c-190-1-bal1001-133222-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किसी ने फाइलेरिया की दवा खाने तो किसी ने लेने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किसी ने फाइलेरिया की दवा खाने तो किसी ने लेने से किया इन्कार
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक क्षेत्र में सोमवार से शुरू फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में कर्मचारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पडा। किसी ने फाइलेरियारोधी दवा खाने से मना किया तो किसी ने दवा लेने से इन्ककार र दिया। मुस्लिम बस्तियों में सबसे अधिक परेशानी हुई। यहां के लोगों ने दवा खाने से ही इन्कार कर दिया।
नगरा ब्लाक क्षेत्र के हुड़हरा गांव में 154 लोगों ने दवा खाने से मना कर दिया। इसके लिए ब्लाॅक स्तर पर 4 टीम गठित की गई है, जो इन्कार करने वालों के घर जाकर दवा खिलाएगी। कर्मचारियों के अनुसार, करीब 400 लोगों ने दवा खाने से मना किया। इस पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह व सीडीपीओ विशाल यादव ने स्वयं दवा खाकर की। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बूथों पर दवा खिलाने के लिए 258 टीम बनाई गई है। इसमें शामिल 516 कर्मचारियों ने 25 हजार लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई। कार्यक्रम पर विशेष नजर रखने के लिये 53 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। चार रैपिड रिस्पांस व चार मोबाइल टीम बनाई गई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने दवा लेने से इन्कार किया है, उन्हें आरआरटी टीम दवा खिलाएगी। 11 फरवरी से 25 फरवरी तक डोर टू डोर दवा खिलाई जाएगी।