फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   some person beaten bansdih bdi in his chamber

बांसडीह बीडीओ के साथ चेंबर में घुसकर मारपीट

Fri, 07 Apr 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 07 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
some person beaten bansdih bdi in his chamber
बीडीओ की तहरीर पर अज्ञात तीन के विरुद्ध केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
बांसडीह खंड विकास अधिकारी शोभनाथ मौर्य के चेंबर में शुक्रवार को एक युवक ने घुसकर मारपीट की। बीडीओ के तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उक्त युवक की भाभी व खरौनी गांव की बीडीसी सदस्य सोनामती ने भी बीडीओ के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।  
बांसडीह ब्लाक स्थित डाकवारा हाल में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत व प्रधान की ब्लाक डेवलमेंट कमेटी की बैठक चल रही थी। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


मीटिंग ख़त्म होने के तुरंत बाद ही ज्यों ही खंड विकास अधिकारी अपने चेम्बर में बैठे, वैसे ही कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी निवासी विजय शंकर वर्मा उर्फ भोला वर्मा उनके चेम्बर में गए और पिछले साल उनके गांव में मनरेगा के तहत नाले कार्य की जांच के लिए बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि हाथापाई होने लगी। शोरगुल सुन कार्यालय व पास मौजूद लोग वहां पहुंच बीच-बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed