फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Soldier on leave dies after falling from roof

Ballia News: छुट्टी पर आए जवान की छत से गिरकर मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Soldier on leave dies after falling from roof
दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी एसएसबी के जवान राजकुमार सिंह (40) पुत्र स्व. हरेनाथ सिंह की रविवार की देर शाम छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। मृत जवान जम्मू में तैनात था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजकुमार सिंह एसएसबी की 46वीं बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे, वह होली मनाने के लिए छुट्टी पर आए हुए थे। रविवार की देर शाम अपने छत पर चढ़ रहे थे, इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर किया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजकुमार सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव आ गया है। उनके बटालियन को खबर दी गई है। वहां से बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी आने के बाद विभागीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन



----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed