फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sohra cutting from Ganga stopped, villagers as well as officials breathed a sigh of relief

रुका गंगा से हो रहा सोहरा कटान, ग्रामीणों के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस

Sun, 30 Oct 2022 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sohra cutting from Ganga stopped, villagers as well as officials breathed a sigh of relief
दया छपरा। क्षेत्र के दुबे छपरा गोपालपुर गंगा नदी किनारे शुक्रवार की रात से हो रही कटान शनिवार तक रुक गई। कटान रुकने से ग्रामवासियों समेत प्रशासन व बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांसद ली। हालांकि बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय मिश्र कर्मचारियों के साथ अभी भी दुबे छपरा गोपालपुर में कटान रोकने के लिए कार्य कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन मिश्रा ने बताया कि कटान रोकने के लिए कार्य होता रहेगा। जितनी दूरी में कटान होने की संभावना है उतनी दूरी में जरूरत के अनुसार बंबूक्रेट, जिओ बैग और बोरी में ईंट का टुकड़ा डाल कर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि अब कटान नहीं होना चाहिए। फिर भी एहतियात के तौर पर गंगा में जितनी दूरी में कटान हुई है वहां कटान रोधी कार्य कर दिया जाएगा। बताया कि फिलहाल शासन से कोई प्रोजेक्ट पास नहीं हुआ है। आगे शासन से प्रोजेक्ट पास कराकर स्थायी कटान रोधी कार्य किया जाएगा। उधर, शनिवार की शाम को कटान रुकने से अधिकारियों के साथ ही गोपालपुर के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि गंगा की लहरों ने सोहरा कटान करते हुए लगभग 400 मी. लंबाई व 200 मी. चौड़ाई में कटान करते हुए कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पश्चिमी हिस्सा काट कर नदी में विलीन कर दिया। साथ ही बाबा के स्थान पर स्थित दो नीम व एक बरगद का पेड़ भी ध्वस्त कर दिया। रात्रि में ही सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बाढ़ विभाग को सूचना दी और कटान रोधी कार्य शुरु हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed