{"_id":"68c7280005c4ea90d5051cff","slug":"society-will-be-organized-only-then-we-will-get-power-sanjeev-ballia-news-c-194-1-son1002-134311-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित होगा समाज, तभी मिलेगी सत्ता : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित होगा समाज, तभी मिलेगी सत्ता : संजीव
विज्ञापन
कोन। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को आदिवासी समागम एवं करमा पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड ने किया। इस मौके पर उन्होंने आदिवासी समाज को आपसी बंटवारे से निकलकर संगठित होने का संदेश दिया।
उद्घाटन अवसर पर मंत्री संजीव गोंड, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा व एडवोकेट रोशन लाल यादव ने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी दुर्गावती और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने कहा कि सोनांचल का आदिवासी आज दर्दनाक व्यथा के दौर से गुजर रहा है।
सरकार ने उनके हक-अधिकारों की अनदेखी की है। वन विभाग पुश्तैनी जल-जंगल-जमीन से उजाड़ने पर आमादा है। निजी कंपनियों में एक भी आदिवासी युवक को रोजगार नहीं मिला। खनिज संपदा का बेखौफ दोहन हो रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आदिवासी समाज को एकजुट होकर संविधान बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जो आदिवासी 25 साल से अपने जल-जंगल-जमीन पर काबिज है, उसे कोई नहीं हटा सकता। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को शिक्षित होना होगा और आपसी एकता से फूट डालो की राजनीति खत्म करनी होगी। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर आयोजक शंकर गोंड व चंद्र देव चेरो के अलावा अमरेश चंद्र यादव, मुकेश यादव, विजय शंकर जायसवाल, अजय सिंह चेरो, पंकज चेरो, त्रिपुरारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।