फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Socialism can give a new direction to the country in the era of marketing: Ramgovind Chowdhary

बाजारीकरण के युग में समाजवाद ही दे सकता है देश को नई दिशा : रामगोविंद चौधरी

Thu, 23 Mar 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Socialism can give a new direction to the country in the era of marketing: Ramgovind Chowdhary
बलिया। लोहिया-मार्क्स, वर्ण-वर्ग और भारत का समाजवाद वास्तव में अलग है। हमारे कई समाजवादी चिंतकों ने इसका विश्लेषण करते हुए आचार्य नरेंद्र देव एवं डॉ. लोहिया के समाजवाद को ही भारतीय मूल की अवधारणा में प्रयोगात्मक रूप से सही माना। हम एक लोकतांत्रिक देश होते हुए गांधीवादी मार्ग पर चल कर अहिंसात्मक रूप से समाज को सबल बनाने वाले समाजवाद की कल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जो लोग वर्ग संघर्ष से समता, समानता, संपन्नता का सपना देख रहे हैं यह रास्ता ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उक्त बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कहीं। कहा कि समाजवादी आंदोलन में मैं भी भागीदार रहा हूं। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति का हिस्सा भी रहा हूं। उनकी संपूर्ण क्रांति का मतलब था सामाजिक बुराइयों को पूरी तरीके से समाप्त करना, व्यक्ति के अंदर मानवीय मूल्यों को जागृत कर देश को समाज को सभ्य और समृद्ध करना था। वर्तमान की सत्ता उग्र हिंदुत्व वाद के बाजारीकरण पर जोर देकर समाज को फिर से उसी रास्ते पर ले जाना चाहती है, जहां से हम लोग निकल कर आज यहां खड़े हैं। समाजवाद के पुरोधा चिन्तक डॉ. राम मनोहर लोहिया भारत में मार्क्स के वर्ग-संघर्ष की अवधारणा से पहले भारत में वर्ण के मसले को गहराई से समझने का आग्रह बराबर करते रहे। जाति तोड़ो की सतत वकालत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed