फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social media will also become a big weapon in fighting malaria

Ballia News: मलेरिया से लड़ने में सोशल मीडिया भी बनेगा बड़ा हथियार

Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Social media will also become a big weapon in fighting malaria
जिले में मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। 30 जून तक एंटी मलेरिया माह चलेगा, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को बुखार रोगियों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी मलेरिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने सभी सीएचसी और पीएचसी को एंटी मलेरिया माह मनाने के लिए पत्र भेज दिया है। आशा, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। मलेरिया एनेफिलीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपते हैं और सूर्यास्त के बाद काटते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार से ग्रसित 10 प्रतिशत मरीजों की मलेरिया जांच अनिवार्य कर दी है। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं की मलेरिया जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गांवों में बैठक, चौपाल, रैली, पंपलेट वितरण, रेडियो, सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार डेंगू मलेरिया का संहार, बुखार में देरी पड़ेगी भारी आदि संदेशों भेजकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया के लक्षण
सिर में तेज दर्द होना
उल्टी आना
तेज बुखार और ठंड लगना
हाथ व पैर में ऐंठन होना
थकान व कमजोरी महसूस होना
घबराहट व बेचैनी होना

ऐसे करें बचाव
घर के आसपास कभी भी पानी एकत्र न होने दें
कूलर के पानी को नियमित रूप से बदलें
घर के फर्श और आसपास फिनायल से सफाई करें
रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
बारिश के दिनों में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed