फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SO removed for ongoing investigation in Azamgarh

आजमगढ़ में चल रही जांच को लेकर हटाए गए एसओ

Sat, 21 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
SO removed for ongoing investigation in Azamgarh
हल्दी। थाना परिसर में करीब चार दशक पहले बनाए गए गुंबदनुमा कमरे को तुड़वाने वाले थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने हटा दिया। उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। हालांकि, यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पर आजमगढ़ में चल रही एक जांच के संबंध में की गई है, लेकिन क्षेत्र के लोग इसे कमरा तुड़वाने से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1981 में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बैठने के लिए एक गुंबदनुमा हवादार कमरा बनवाया था। कमरे में बैठने के अगले ही दिन वह सस्पेंड हो गए थे। कुछ समय बाद कमरे में बैठने वाले दूसरे थानाध्यक्षों पर भी कार्रवाई हुई। तब से पुलिस विभाग में एक भ्रांति फैल गई कि उस कमरे में बैठने वाला पुलिसकर्मी अगले ही दिन निलंबित हो जाता है। तब से कोई पुलिसकर्मी उसमें बैठने की हिम्मत नहीं जुटाता था। कमरा जर्जर हो गया था। थाने के मुख्य द्वार और कार्यालय के बीच यह कमरा होने के कारण पुलिसकर्मियों को काफी असुविधा होती थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उस गुंबदनुमा कमरे को गत 26 जुलाई को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया था। एक माह के भीतर उन पर भी कार्रवाई हो गई है। इसे लेकर फिर से चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed