फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SO line spot who congratulated BJP candidates for winning the election before the counting of votes

बलिया: मतगणना से पहले ही चुनाव जीतने और कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देना पड़ा भारी, एसओ लाइनहाजिर

Wed, 09 Mar 2022 01:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 01:01 AM IST
सार

मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें थाने से हटाने के लिए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। चुनाव आयोग की अनुमति पर दुबहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
SO line spot who congratulated BJP candidates for winning the election before the counting of votes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जीतने और कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देना बलिया के दुबहर थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। एसपी ने चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


उनके स्थान पर नरही थाने में तैनात अतुल कुमार मिश्र को कमान सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान दुबहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को जीत और कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें थाने से हटाने के लिए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। चुनाव आयोग की अनुमति पर दुबहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, नरहीं थाने पर तैनात उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को दुबहर का  थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed