फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Snatched while coming from railway station, three arrested

Ballia News: रेलवे स्टेशन से आते समय छिनैती, तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Snatched while coming from railway station, three arrested
थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन से कुसौरा जाते समय बदमाशों ने दोनों से चार हजार रुपये की छिनैती की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें एक बाल अपचारी है।
विज्ञापन

अजीत यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी कुसौरा ने बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 अगस्त को वह और सुरेश राम निवासी कुसौरा सहतवार रेलवे स्टेशन से पैदल अपने गांव कुसौरा जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बंघाव स्थित सड़क किनारे पुलिया के पास मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए। दोनों को मारपीट कर चार हजार रुपये छीन लिए। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि प्रकरण में विवेक उर्फ भोलू सिंह, अरविंद उर्फ श्यामू और एक बाल अपचारी को रेलवे स्टेशन सहतवार से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed