फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Smuggler arrested with 28 boxes of country liquor in ballia

Ballia Crime News: कार से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; दो फरार

Thu, 09 Jan 2025 05:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 Jan 2025 05:54 PM IST
सार

मऊ जिले की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 28 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तस्कर कार की डिग्गी में शराब भरकर बिहार ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
Smuggler arrested with 28 boxes of country liquor in ballia
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी मार्ग स्थित मिरनगंज गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार जा रही कार की डिग्गी से 28 पेटी देशी शराब के साथ कार चालक को गिरफ्तार किया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर दो तस्कार भाग निकले। पुलिस ने चालक का संबंधित धाराओं के चालान कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस मिरनगंज गेट के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्रधानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद गाड़ी कुछ दूरी पर रोक कर तस्कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर चालक सौरभ सिंह निवासी बस्तौरा थाना रसड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा देशी शराब की 28 पेटी बरामद की गई। वहीं भागने वाले तस्करों में विराट कुमार उर्फ विपिन कुमार निवासी प्रधानपुर तथा अखिलेश कुमार निवासी नहिलापार सिंकदरपुर शामिल रहे। वहीं शराब रिटेलर अमित कुमार झा निवासी घोसी तहसील की पाई गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed