फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sluggishness: The profiles of 324 out of 613 schools have not been updated

सुस्ती : 613 में 324 स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं

Wed, 17 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sluggishness: The profiles of 324 out of 613 schools have not been updated
पंदह। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों, शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का प्रोफाइल ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देशों के बावजूद जिले के 52 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों ने डेटा अपडेट नहीं किया है। इससे जनपद लगातार पिछड़ता नजर आ रहा है। जिले में प्रोफाइल अपडेट की रफ्तार बेहद सुस्त होने से विभागीय कामकाज पर भी असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित कुल 613 माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक सिर्फ 289 विद्यालयों ने ही अपना स्कूल प्रोफाइल पोर्टल पर अपडेट किया है, जबकि 324 विद्यालयों का डाटा अभी भी लंबित है। शिक्षक प्रोफाइल अपडेट के मामले में स्थिति और भी चिंताजनक है। महज 138 विद्यालयों ने ही अपने शिक्षकों का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया है, जबकि 475 विद्यालयों में यह प्रक्रिया अब तक अधर में लटकी हुई है। गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रोफाइल अपडेट की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जिले के 613 विद्यालयों के सापेक्ष सिर्फ 95 विद्यालयों ने ही गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया है। शेष 518 विद्यालयों ने अब तक इसकी शुरुआत भी नहीं की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है। सभी विद्यालयों को निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर स्कूल, शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का विवरण अपडेट करना होगा। समयसीमा के बाद लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed