फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Slow construction in the stadium reprimanded

Ballia News: स्टेडियम में धीमी गति से निर्माण पर लगाई फटकार

Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Slow construction in the stadium reprimanded
बलिया। स्टेडियम में बैडमिंटन हाल सहित अन्य निर्माण कार्य की धीमी गति पर अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने कार्यदायी संस्थान पैक्सफेड को फटकार लगाई है। उन्हाेंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उसके बावजूद संबंधित ठेकदार ने कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य का पूरा पैसों का भुगतान कार्यदायी संस्थान को हो गया है। उसके बावजूद कार्य में लापरवाही खिलाड़ियों का भविष्य खराब करने पर उतारू है। वीर लोरिक स्टेडियम में 5.15 करोड़ रुपये में जिम, हाल निर्माण, बैडमिंटन हाल, बाउंड्री वाल, खेल मैदान, कुश्ती व टीन शेड सहित अन्य का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष से चल रहे निर्माण कार्य के कारण खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें काफी निराशा हो रही है। कार्यदायी संस्था ने उत्तर दिशा की बाउंड्री वाल का निर्माण पूरा कर दिया है। अन्य निर्माण कार्य की गति काफी धीमी गति से हो रहे है। अब तक बैडमिंटन हाल, कुश्ती व जिम हाल का निर्माण अधूरा है। स्टेडियम में इनडोर में खेल खेलने वाले खिलाड़ी मायूस है। वह स्टेडियम का चक्कर लगाकर वापस घर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य की धीमी गति पर क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने चार दिन पूर्व कार्यदायी संस्थान को नोटिस जारी करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा करने की समय सीमा दिसम्बर 2023 है। उसके सापेक्ष कार्य में घाेर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed