फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Skirt of the elongation onshore farmer concerned

घाघरा में बढ़ाव से तटवर्ती किसान चिंतित

Tue, 10 Mar 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 10 Mar 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Skirt of the elongation onshore farmer concerned
घाघरा के जलस्तर में अचानक उफान से तटवर्ती इलाकों में खलबली मची है। किसान चिंतित हैं। पानी बढ़ने से दियारा क्षेत्र के दर्जनाें किसानों की तरबूज और खरबूज की सैकड़ाें एकड़ खेती बरबाद होने के कगार पर है।
विज्ञापन


रविवार की शाम घाघरा में अचानक जलस्तर बढ़ने से कथौड़ा, डूहाबिहरा, सिसोटार, लीलकर, खरीद, बिजलीपुर आदि गांवों के दियारे के सामने नदी के बीच में जो बालू के टीले हैं, उनके जलमग्न होने से सैकड़ाें एकड़  फसल पूरी तरह डूब चुकी है।
विज्ञापन


सिसोटार और खरीद गांव के क्षेत्र की उपजाऊ भूमि कट-कटकर नदी में विलीन होने लगी है। इससे किसानों और तटवर्ती लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। खरीद गांव के सामने बना पीपा पुल भी डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। अगर आवागमन पर तत्काल रोक नहीं लगी तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।

सिसोटार निवासी राजेंद्र यादव, विजय, राजाराम, महेश आदि का कहना है कि घाघरा प्रत्येक वर्ष सैकड़ाें एकड़ उपजाऊ भूमि अपने में समाहित करती जा रही है।

उधर शासन और जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए करोड़ों रुपये पानी में बहा रहा है, लेकिन निजात नहीं मिल रहा। विभाग इसे डेंजर जोन से बाहर बताकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed